फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Show cause notice to staff on duty

Etawah News: ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को कारण बताओ नोटिस

Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to staff on duty
सैफई। मेडिकल कॉलेज में कुत्ते के काटने से बालक की मौत के मामले में सैफई मेडिकल कॉलेज में गठित हुई जांच कमेटी के अध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन पर गठित की गई जांच कमेटी के अध्यक्ष बाल रोग विभागध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर राजेश कुमार यादव ने ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जांच कमेटी ने रेजिडेंट डॉक्टर से बयान दर्ज किए हैं। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से भी जानकारी जुटाई गई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच कमेटी को अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा गांव निवासी कृपाल सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने आठ वर्षीय बेटे को वार्ड में लेकर आया था। उस वक्त बालक के पूरे शरीर में रैबीज का असर फैल चुका था। जिससे अन्य लोग संक्रमित न हों तो परिजनों को समझाया गया था। बच्चे के पूरे शरीर में जहर फैल चुका है इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। लेकिन किशोर के परिजनों ने समझने की कोशिश नहीं की और वह वहां से किशोर को लेकर चले गए। डॉक्टरों ने बताया इलाज करने से मना किसी ने नहीं किया था। जब रैबीज शरीर में फैल जाता है तो उसका बचना मुश्किल होता है। जांच कमेटी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और मंगलवार को रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed