फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shot at a young man returning home

घर लौट रहे युवक को मारी गोली

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
shot at a young man returning home
लीड
विज्ञापन

फोटो संख्या 13- सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अंकुर। संवाद
दोस्त का जन्मदिन मनाने गए युवक का लगी गोली
अधिक खून बह जाने से हालत गंभीर, भर्ती
इटावा। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में मंगलवार रात गए युवक को गोली लग गई। परिजनों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अधिक खून निकलने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला अशोक नगर गली नंबर छह निवासी अंकुर (28) पुत्र राजवीर सिंह मित्र दीपेंद्र गुप्ता का जन्मदिन था। मंगलवार रात नौ बजे पचावली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी थी। उसमें शामिल होने अंकुर भी गया था। रात 12 बजे खाना खाने के बाद वह पानी पीने जा रहा था। बाउंड्रीवाल के बाहर से किसी ने फायर कर दिया। गोली अंकुर के बाएं पैर में जा धंसी। दोस्तोंने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खून अधिक बह जाने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर लौटते समय युवक को गोली मारी
वैदपुरा (संवाद)। महोला रोड पर मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे युवक को गोली मार दी गई। परिजनों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेतिया गांव निवासी भाई रतन सिंह (27) पुत्र लाखन सिंह मंगलवार रात 11:30 बजे घर लौट रहा था। महोला रोड पर बाइक सवार बदमाश ने उसे गोली मार दी थी। जानकारी होने पर परिजनों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भाई अमिताभ बच्चन ने थाने में तहरीर दी।

बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस ने जैतिया के पास आगरा के बाह नगर के मोहल्ला जैन नगर निवासी करण सिंह को पकड़ा लिया। उसने बताया कि शादी में शामिल होने जेतिया गांव आया था। रात में गलती से गोली चल गई थी। वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed