फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shortage of blood in blood bank, only five units left

Etawah News: ब्लड बैंक में खून की कमी, बचा है सिर्फ पांच यूनिट

Thu, 23 Nov 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shortage of blood in blood bank, only five units left
इटावा। रक्तदान शिविर न लगने की वजह से जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक आए दिन खून की कमी से जूझ रहा है। अक्तूबर के महीने में एक भी रक्तदान शिविर का आयोजन न होने की वजह से और भी ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है। बुधवार को 600 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में महज पांच यूनिट खून था। इसमें ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव व ओ पॉजिटिव का एक-एक यूनिट व बी पॉजिटिव का दो यूनिट खून ही उपलब्ध है।
विज्ञापन




ब्लड बैंक से बीपीएल कार्ड धारक, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, जीवन पर्यंत खून की जरूरत वाले, एचआईवी/ एड्स रोगी, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के अलावा लावारिस, कैदी व दिव्यांग जनों को निशुल्क खून दिए जाने की सुविधा है। लेकिन इस दौरान कोई जरूरतमंद आ जाए तो उसे भी खून लेने के लिए निराशा ही हाथ लगेगी। कहने को ब्लड बैंक में खून रखने की क्षमता 600 यूनिट की है, लेकिन यहां काफी समय से खून का संकट बरकरार है। अब ब्लड बैंक को 27 नवंबर को लगने वाले दो रक्तदान शिविरों से उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


काउंसलर रजनी निगम ने बताया कि पिछले माह अक्तूबर में कोई रक्तदान शिविर नहीं लगा। हालांकि वह अपने स्तर से रोजाना स्कूल, कालेजों, समाजसेवी संगठनों, सरकारी कार्यालयों से रक्तदान शिविर लगाने के प्रति जाकर संपर्क भी कर रहे हैं। बताया, इस समय ब्लड बैंक में पांच यूनिट खून उपलब्ध है। ब्लड बैंक में आठ ग्रुपों में से इस समय सिर्फ ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव व ओ पॉजिटिव में एक-एक यूनिट व बी पॉजिटिव दो यूनिट खून समेत कुल पांच यूनिट खून उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी ने बताया कि रक्तदान शिविर लगवाने के लिए बराबर लोगों व संस्थाओं से संपर्क किया जाता रहता है। 27 नवंबर को दो रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एनसीसी की ओर से ब्लड बैंक में तथा महोला स्थित सेंट्रल जेल में जेल प्रशासन व एचएफडी बैंक की ओर से संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed