फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shopkeeper,advocate,strick

डीबीए को मिला व्यापारी संगठनों का समर्थन

Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper,advocate,strick
इटावा। बुधवार को खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी और अधिवक्ता के बीच हुई धक्का मुक्की की घटना के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और व्यापार मंडल ने समर्थन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा खाद्य विभाग में आए दिन व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें उनके संगठन के पास आती रहतीं हैं। उन शिकायतों को एक अधिवक्ता के साथ हुई बदसलूकी से बल मिल गया है।
विज्ञापन

कहा उनका संगठन खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करता है और जिला बार एसोसिएशन का समर्थन करता है। संगठन की ओर से समर्थन करने वालों में नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक, राजीव पाल व अमित तिवारी, महामंत्री विवेक गुप्ता व रमेश यादव, कोषाध्यक्ष दीप चंद्र जैन, मंत्री आशुतोष पवार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल व महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने भी इस प्रकरण में बार एसोसिएशन का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा काफी समय से खाद्य विभाग सैंपल भरने के नाम पर कस्बों के छोटेे व्यापारियों को डरा धमका कर नया लाइसेंस बनवाने के नाम पर, लाइसेंस नवीनीकरण कराने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें व्यापार मंडल को मिल रही हैं।

व्यवस्था में सुधार के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी से सुधार की मांग की, लेकिन इस विभाग के उच्चाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने आरोपी अधिकारी एडी पांडे व अन्य के खिलाफ सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस प्रशासन की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed