{"_id":"6197e9017f02ba2a8e76c342","slug":"shivpal-will-complain-to-the-registrar-to-the-cm-etawah-news-knp6649620184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसचिव की शिकायत सीएम से करेंगे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसचिव की शिकायत सीएम से करेंगे शिवपाल
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने प्रसपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें एक मांगपत्र दिया और कहा कि मेडिकल यूनीवर्सिटी को बचाने के लिए हस्तक्षेप करके उनकी जायज मांगों को पूरा कराएं।
एसएस मेमोरियल कालेज में मिलने आए कर्मचारी नेताओं को यादव ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी बात को कालेज प्रशासन के सामने रखेंगे। बात न बनने पर मामले में शासन स्तर पर बात करेंगे।
कंबाइंड इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल ने मांग की कि विवि के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को शासन प्रशासन से स्वीकृत भत्ते दिए जाएं।
विज्ञापन
कैडर पुनर्गठन, एमएसीपी भर्तियां आदि को लेकर सभी कर्मचारी कई वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में अपनी समस्या बता रहे हैं। उन्होंने कुलसचिव पर भी निशाना साधा कहा कि कुलसचिव जिले की ताखा तहसील के एसडीएम रहे थे।
उनको मैं भली-भांति जानता हूं। उस समय भी शिकायतें मिलती थी। इनकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
इस मौके पर योगेश यादव, अनिल गोयल, संतोष मौर्य, अमित तिवारी, नीरज कुमार, गणेश कुमार, अनुराग, सुनील शर्मा, नितिन मिश्रा, राजीव कुमार, राजेश शर्मा, उमेश सिसोदिया, अमित सिंह, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।