फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shivpal singh

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर होगा संघर्ष

Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष यहां कलक्ट्रेट में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का सम्मान गिराया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार केवल झूठी वाहवाही में लगी है। होमगार्डों की तैनाती में कटौती करने के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा की प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार नहीं दे सकती है। रोजगार छीनने काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब तरफ बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों, किसानों, बेरोजगारों और अल्पसंख्यकों के लिए हम सड़क पर उतर चुके हैं। उनकी लड़ाई अब हम लड़ेगे। उन्होेंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है। आर्थिक मंदी की वजह से देश की बदनामी भी हुई है। होमगार्डों को तीन हजार मानदेय मिलता था।
कम से 30 हजार रुपये मिलना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने जब होमगार्डों का मानदेय बढ़ाने का आदेश दिया तो सरकार ने उनकी नौकरी ही छीननी शुरू कर दी। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी सीधी अवहेलना है।

उन्होंने कहा कि जब से नोट बंदी हुई है। जीएसटी लगा है। आर्थिक मंदी आयी है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सुनते नहीं हैं । जनता भटक रही है तहसीलों में अधिकारी सुनते नहीं है। छापों के नाम पर जनता के साथ सरेआम लूट की जा रही है। बिजली चेकिंग के नाम पर गरीबों से जबरदस्त वसूली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed