{"_id":"5e3328828ebc3e4afb379123","slug":"shivpal-singh-birthday-etawha-news-knp5415214192","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना शिवपाल सिंह का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना शिवपाल सिंह का जन्म दिन
विज्ञापन
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिवपाल को गरीबों, किसानों व नौजवानों का मसीहा बताते हुए केक काटा तथा दीर्घायु की कामना की। चौगुर्जी स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया। इसके उपरांत वरिष्ठ नेता रामसेवक यादव एवं जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अन्य साथियों के साथ केक काटा। आशीष पटेल ने सांई मंदिर पक्का तालाब में सांई बाबा की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रमुख जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, अनवार हुसैन, रतन चौधरी, इदरीश अंसारी, केके यादव, बृजेंद्र यादव आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रसपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव आशीष पटेल के संयोजन में पक्का तालाब चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा के सम्मुख आतिशबाजी व बैंडबाजे की धुन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर आलोक पटेल, अवनीश पटेल, मोनू वर्मा, रवि पटेल आदि मौजूद रहे। एसएस मेमोरियल स्कूल में कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव ने केेक काटा। प्रधानाचार्य एसएन यादव, सुघर सिंह शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य राजेश राजपूत एवं एसएस मेमोरियल एजूकेशनल अकादमी के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, केके डिग्री कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरएस यादव सैफई के इंद्रजीत, नागेंद्र सिंह चौहान, अवनीश यादव, सनी यादव, मित शर्मा, सन्तोष त्रिपाठी, रेनू चौहान, संजीव यादव आदि ने शिवपाल को जन्मदिन बधाई दी।
एसएस मेमोरियल महाविद्यालय ताखा में अध्यक्ष कोमलसिंह यादव व जिला पंचायत सदस्य रामवीर यादव ने केक काटा। जसवंतनगर रेलमंडी में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने गरीबों को एक सैकड़ा से ज्यादा शालें वितरित कीं। रामकृष्ण मेरिज होम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अजेंद्र गौर, मु जहीर, सुरेंद्र गुप्ता, रामवैभव, चंद्रप्रकाश यादव, मु इकलाक, विनोद जैन, अनिल जैन, विक्रम शाक्य, रिंकू शर्मा, आदि मौजूद रहे। बकेवर में नगर पंचायत के सभागार पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र संजू यादव, टीम सुनील यादव, अमन,सुधांशु यादव अभिषेक ,हिमांशु, अंकित, सीरम ,धर्मवीर सिंह ,मुंशी यादव, अंकुर कठेरिर्या मौजूद रहे।