फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal meets DM; says the state is grappling with a power and water crisis.

Etawah News: डीएम से मिले शिवपाल, बोले- बिजली-पानी के संकट से जूझ रहा प्रदेश

Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shivpal meets DM; says the state is grappling with a power and water crisis.
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में व्याप्त बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार के पास इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन

यादव ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी में भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे हालात बदतर हैं। धान की बुवाई का समय है, पर नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान हैं और सिंचाई के लिए पानी की कमी झेल रहे हैं। सपा नेता ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं छात्रों का भविष्य प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने बिना नाम लिए केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सपा को सैफई तक सीमित करने की बात करते हैं। वे खुद 2027 के विधानसभा चुनाव तक राजनीति में नहीं टिक पाएंगे। जनता ऐसे नेताओं को उचित जवाब देगी। उन्होंने भाजपा नेताओं पर जनता की समस्याओं को न सुनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने लोकसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए भाजपा के दावों को खारिज किया। भाजपा नेता सपा को दो सीटों तक सीमित रहने का दावा कर रहे थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने भी 5 सीटें हासिल कर भाजपा के दावों की हवा निकाल दी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed