{"_id":"61a915b4b8d65a177c22622b","slug":"shivapaal-sinh-bole-satta-parivartan-hokar-rahega-etawah-news-knp667353241","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल सिंह बोले, सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल सिंह बोले, सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है।
यादव बुधवार को रात जसवंतनगर कस्बे में आयोजित विवाह समारोहों में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है।
लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। सपा से गठबंधन को लेकर वह चुप ही रहे, पर दो टूक कहा कि प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि उत्तरप्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। काफी देर तक समय दिया और लोगों से सीधा संवाद दिया।
इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अंकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर, सुनील यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, विनय पांडेय, वेदव्रत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव और ग्राम प्रधान कमलेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।