{"_id":"62e57bc4bffc3b1dcf659050","slug":"shikshamitra-killed-in-land-dispute-in-etawah-villagers-jammed-etawah-news-knp7103628174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में जमीन विवाद में शिक्षामित्र की हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में जमीन विवाद में शिक्षामित्र की हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कटाहरा गांव में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में शिक्षामित्र की फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ भरथना-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। समझाने पर प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छोला गांव के दिनेश जाटव (42) पुत्र सुरेश चंद्र जाटव भरथना ब्लॉक के महमूदपुर स्कूल में शिक्षामित्र थे। इसके पहले वह बसपा के भरथना और इटावा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी रह चुके थे। एक वर्ष पहले कटाहरा गांव के विनोद ने दो बीघा जमीन दिनेश को बेची थी। विनोद का भाई संजय सिंह इसका विरोध करता था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दिनेश खरीदे गए खेत की जोताई कराने जा रहे थे। आरोप है कि संजय ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज की। विनोद ने विरोध किया तो उनके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे दिनेश की मौत हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ विजय सिंह और भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि भाई गुरु प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनेश को कई बार धमकी दे चुका था आरोपी
भरथना। कटाहरा गांव के शिक्षामित्र दिनेश जाटव को हत्या आरोपी पहले भी कई बार धमका चुका था। शनिवार को भी धमकाने के लिए ही उसे रोका था। दिनेश खेत छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता सुरेश ने बताया कि विनोद की जमीन खरीदने के कारण विजय सिंह दिनेश से रंजिश मानने लगा था। वह खेती छोड़ने की पहले भी कई बार धमकी दे चुका था। शनिवार को भी खेत जाते समय धमकाने के लिए ही रोका था। खेती न छोड़ने की बात कहने पर उसने दिनेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी विजय फावड़े से खून धो रहा था। ग्रामीणों को आता देखकर वह भाग निकला। हत्या की खबर पर मां मायादेवी, अन्य परिजन, रिश्तेदार भी पहुंचे गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ भरथना-बिधूना मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ाकर और बेंचें रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। जाम लगाने की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विजय सिंह भरथना के अलावा ऊसराहार, बकेवर और बसरेहर थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को सड़क से हटाया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

महिलाओं को समझाती पुलिस। संवाद- फोटो : ETAWAH

घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतक के पिता सुरेश और मां माया देवी। संवाद- फोटो : ETAWAH

दिनेश जाटव, फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH