{"_id":"609d71d48ebc3e8dac37d6a8","slug":"shatabdi-express-etawha-news-knp6282696129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी से टकराया मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी से टकराया मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। शताब्दी स्पेशल ट्रेन के इंजन से गुरुवार को मवेशी टकरा गया। इससे ट्रेन रेलवे फाटक पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
गुरुवार की सुबह नई दिल्ली से लखनऊ की तरफ शताब्दी स्पेशल ट्रेन (नंबर-2004 ) जा रही थी। सुबह करीब 9:50 बजे ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर डाउन लाइन पर होम सिग्नल के पास पहुंची, तभी ट्रैक पर मवेशी आ गया और ट्रेन के इंजन से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के बीच खड़ी हो गई।
फाटक बंद रहने की वजह से सड़क के दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। कई लोग ट्रेन के आगे बढ़ने के इंतजार में खड़े रहे। सूचना पाकर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मवेशी के शव को ट्रैक से हटाया। ट्रेन के इंजन को चेक किया। करीब 15 मिनट बाद 10:05 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।