{"_id":"58dfef564f1c1b380763fec9","slug":"shatabdi-collision-with-byke","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी से टकराई बाइक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी से टकराई बाइक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना स्टेशन के निकट रेलवे क्रासिंग पर लखनऊ शताब्दी से एक बाइक टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इंजन क ो बारीकी से चेक करने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। बाइक को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है।
शनिवार शाम अप टैक पर लखनऊ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 6:19 बजे भरथना स्थित रेलवे क्रासिंग 20 बी पर पहुंची। तभी यहां से बंद क्रासिंग से निकल रहे एक युवक की बाइक ट्रैक के पास ही एंगल में फंस गई। लोगों ने युवक की बाइक निकलवाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन नजदीक आ गई। जिस पर बाइक सवार व अन्य लोग भाग खडे़ हुए। बाइक में ट्रेन की जोरदार टक्कर लगी। तेज आवाज के साथ बाइक के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर ने इंजन को चेक किया। कोई कमी न होने पर 6:26 बजे ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। लोगों के अनुसार बाइक सवार इंटर की परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था। जल्दबाजी में वह बंद फाटक को पार करने का प्रयास कर रहा था।