फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sharaab ke lie paise na dene par yuvak ne phaansee lagaee

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने फांसी लगाई

Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sharaab ke lie paise na dene par yuvak ne phaansee lagaee
जसवंतनगर। पिता के शराब के लिए पैसे देने से मना करने एक युवक ने रविवार की रात नशे में घर पर हंगामा किया। पत्नी से नोकझोंक के बाद सब्जी का बर्तन व गृहस्थी का सामान पलट दिया।
विज्ञापन

पत्नी पास स्थित दूसरे मकान में ससुर से शिकायत करने गई। उसी बीच मौका पाकर युवक ने घर में फांसी लगा ली। घर लौटने पर पत्नी को घटना का पता चला।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। क्षेत्र के सिसहाट विलासपुर गांव निवासी अशोक कुमार का बेटा होशियार उर्फ सोनू (32) खेतीबाड़ी करके परिवार के पेट पालता था।
विज्ञापन

अशोक और होशियार गांव में ही बने अलग-अलग में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि होशियार शराब का आदी था। वह दिन से शराब पीना शुरू कर देता था। रविवार को भी दिन से होशियार ने शराब पीना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को उसने और शराब पीने के लिए पिता से पैसे मांगे। पिता के मना करने पर होशियार अपने घर लौट आया। इसके बाद नशे में हंगामा किया। सब्जी का बर्तन पलट गया। गृहस्थी का सामान इधर-उधर फेंक दिया।
पत्नी मनोरमा पति की शिकायत करने के लिए ससुर के घर चली गई। इसी बीच मौका पाकर होशियार ने रस्सी से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद मनोरमा ससुर के घर से अपने घर लौटी, तो पति कमरे में फंदे से झूलता देखकर चीख पड़ी।
शोर सुनकर आसपास और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। होशियार को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि पिता के शराब के लिए पैसे न देने पर होशियार नाराज हो गया था।

उसने पहले अपने घर में हंगामा किया और सब्जी का बर्तन पलट दिया था। पत्नी पास रहने वाले ससुर से शिकायत करने गई, तो मौका पाकर होशियार ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed