{"_id":"62b2096712860c066e51b542","slug":"shalini-sharma-honored-with-poetry-rashtra-gaurav-award-etawah-news-knp7035880108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियित्री राष्ट्र गौरव अवार्ड से शालिनी शर्मा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियित्री राष्ट्र गौरव अवार्ड से शालिनी शर्मा सम्मानित
विज्ञापन
ालिनी शर्मा। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। उभरती कवियित्री और लेखिका शालिनी शर्मा स्वर्णिम को 19 जून को जयपुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन राष्ट्र गौरव अवार्ड - 2022 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें साहित्य एवं समाजसेवा के लिए दिया गया है।
शहर के पुरानी चौगुर्जी मोहल्ला निवासी शालिनी नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सदस्य डॉ. आशीष शर्मा की पत्नी और डॉ. अलक्षेंद्र नाथ शर्मा की बहू हैं। उनके आठ साझा संग्रह के अलावा देश -विदेश के समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यिक मंचों से उन्हें 151 सम्मानपत्र एवं प्रमाणपत्र मिले हैं। शालिनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंचों से जुड़ी हैं।
शैलेंद्र माथुर, डॉ. निशा माथुर और भव्या माथुर की ओर से जयपुर में कराए गए इस अवार्ड समारोह में 11 देशों की हस्तियों के बीच 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं ने साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, कृषि, फिल्म व अन्य क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम में निशक्तजन, कैंसर पीड़ित, ऑटिज्म वारियर्स और बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। ऑटिज्म वारियर्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां भी दीं।