फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shailendra topped

प्राचार्य परीक्षा में डा शैलेंद्र शर्मा ने किया टॉप

Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
shailendra topped
इटावा। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज ने अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य के 263 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में कर्म क्षेत्र पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने प्रदेश में 62 वी रैंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी कॉलेज के डॉ रमाशंकर यादव ने 225 वी रैंक और डॉ. उदयवीर सिंह ने 254 वी रैंक प्राप्त की। नारायण कॉलेज शिकोहाबाद के डॉक्टर राजेश किशोर त्रिपाठी ने 155वीं रैंक प्राप्त की। जिले से चार प्राध्यापकों का चयन महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य के पदों पर होने से शिक्षा जगत में हर्ष है। इन प्राचार्यों को महाविद्यालयों का आवंटन जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

कर्म क्षेत्र महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, मंत्री राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष बृज भूषण वर्मा, सदस्य डॉ श्रीकांत, निदेशक डॉ विद्या कांत तिवारी, प्राचार्य सुचित्रा वर्मा, प्रोअरुण वर्मा, शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ चित्रा यादव, मंत्री डॉ बिंदु सिंह, डॉ शिवराज सिंह के साथ ही शिक्षणेतर कर्मचारी व शिक्षकों ने जनपद का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed