{"_id":"6448266182df1425370d0d84","slug":"shagun-touches-sky-of-success-etawha-news-c-12-1-198889-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शगुन ने चूमा सफलता का गगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शगुन ने चूमा सफलता का गगन
Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की छात्रा शगुन ने 97.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में छठवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ चौधरी सुघर सिंह इंटर काॅलेज जसवंतनगर की छात्रा रिया रहीं। इसी विद्यालय के नजीम अली, उर्जित प्रताप सिंह, प्रियांशी ने 96 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में 24,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 22,907 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। 20,602 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 89.94 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। शिवाजी शिक्षा निकेतन की वैष्णवी व चौधरी सुघर सिंह इंटर काॅलेज की शगुन यादव ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की अभियांशी लता और तेजस्वी सक्सेना 95.67 फीसदी अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहे। जिले में छठवें स्थान पर 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की अर्चना और चौ. सुघर सिंह इंटर काॅलेज जसवंतनगर के प्रिंस यादव व उत्कल प्रताप रहे।
चौ. सुघर सिंह इंटर काॅलेज की उपासना व रॉयल हैप्पी किड्स लखना के माधव त्रिपाठी ने सातवां स्थान पाया। चौ. सुघर सिंह इंटर काॅलेज की राखी ने 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में आठवां स्थान पाया। इसी कॉलेज की वंदना यादव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ नवां और अनुराधा ने 94.83 फीसदी अंक पाकर दसवां स्थान पाया। रायल हैप्पी किड्स लखना के अतिक्ष प्रताप सिंह भी 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में नौवें स्थान पर रहे।