फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven years imprisonment for two in attempt to murder and robbery

Etawah News: हत्या के प्रयास व लूट में दो को सात साल का कारावास

Wed, 02 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for two in attempt to murder and robbery
इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम पारुल श्रीवास्तव ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने व उसके पास से नकदी लूट ले जाने के आठ साल पुराने मामले में दो लोगों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का अर्थ दंड से भी दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि जसंवनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला अनिया निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 26 मई 2015 को उसका भाई बाबू राम किसी काम से हेवरा कोठी गया था।
विज्ञापन

वहीं पर उसके ही गांव के रिंकू व शिवम निवासी नगला छविनाथ से उसका विवाद हो गया। विवाद के समय दोनों नशे में थे। दोनों ने उसके भाई को देख लेने की धमकी दी थी। उसके भाई ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। 27 मई को उसका भाई किसी काम से बाइक से छिमारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय रिंकू व शिवम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भाई बाबू राम को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। बाद में उक्त लोग उसकी जेब में पड़े रुपये व घड़ी लूट ले गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद पुलिस ने रिंकू व शिवम के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट की धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए थे।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की कोर्ट में हुई। विशेष लोक अभियोजक की ओर से पेश किए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने रिंकू व शिवम को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed