फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven years after the work of the powerhouse resumed

सात साल बाद बिजलीघर का कार्य फिर से शुरू

Mon, 23 Oct 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 23 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Seven years after the work of the powerhouse resumed
कस्बा निबाड़ीकला बिजली घर में लगी मशीनें। - फोटो : amarujala

निबाड़ीकला। सात साल से अधूरा पड़ा निबाड़ीकला के बिजली घर के दिन अब बहुरते दिख रहे हैं। बिजली घर में दोबारा से काम शुरू हो गया है। इस मुद्दे को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था। बिजली घर चालू होने से निबाड़ीकला सहित दर्जनों गांवों को बिजली किल्लत से निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


बसपा शासन काल में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने निबाड़ीकला और ढकाताल  में बिजलीघर के निर्माण की नींव रखी थी। वर्षों पहले ढकाताल का बिजली घर तो शुरू हो गया था। लेकिन करीब सात साल तक सरकारी उपेक्षाओं के चलते निबाड़ीकला का बिजली घर का कार्य शुरू नहीं हो सका था। इस वर्ष के शुरुआत में जब भाजपा सरकार बनी तो ग्रामीणों को उम्मीद जागी कि शायद अब इस बिजली घर का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने गत 18 अप्रैल को ‘दो बार सत्ता बदली, नहीं मिली बिजली’ शीर्षक से इस समस्या को विस्तार से प्रकाशित कर भरथना विधायक सावित्री कठेरिया से बात की थी। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द अधूरे पड़े बिजलीघर का कार्य चालू करा दिया जाएगा, जो अब चालू होता दिखाई दे रहा है। टूटी हुई दीवारों की मरम्मत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे भी सही हो गए हैं, कई मशीनें भी आ गई हैं। बिजलीघर में मौजूद कर्मचारी राकेश की मानें तो अगले दो या तीन महीनों में बिजली घर से गांवों में सप्लाई शुरू हो जाएगी। धान की फसल कटते ही लाइनों का खिंचना शुरू हो जाएगा। जिससे निबाड़ीकला, निबाड़ीखुर्द, इंद्रावखी, नगला भदौरिया, इंद्रापुर, टड़वा, नगला तुला, पहाड़पुर, दांदरपुर, नौगवां, पेवली सहित दर्जनों गांवों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।


एक महीने में शुरू होगा
 एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि भरथना से निबाड़ीकला तक हाईटेंशन लाइन खींचने का काम चल रहा है। निबाड़ी से पहले तीन किलोमीटर खेतों में पानी भरा होने से लाइन खींचने का काम नहीं हो पा रहा है। जैसे ही पानी सूख जाएगा लाइन पूरी करते हुए उपकेंद्र को चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed