फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven rounds of 21 couples

21 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 01 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seven rounds of 21 couples

भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत के निर्देशन में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन


इसमें 21 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। पंचम सामूहिक सरल विवाह में घोड़ों पर सवार दूल्हों का कस्बे के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

रविवार दोपहर एक बजे कस्बे केमोहल्ला फक्कड़पुरा विलैयामठ से 21 घोड़ों पर सवार दूल्हों की बारात निकली। बारात कटरा बिल्लोचियान, कटरा पुख्ता, कटरा खूबचंद्र, महलई टोला होती हुई माध्यमिक विद्यालय मिडिल स्कूल में पहुंची। यहां वधुओं ने अपने-अपने वर को वर माला पहनाई और सात फेरे लिए।

सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल कैबिनेट मंत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भारत विकास परिषद के अनेक प्रांतीय पदाधिकारी भी इस उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राधेश्याम अग्रहरी, प्रांतीय अध्यक्ष हरीश बजाज, नरेंद्र वर्मा, विवाह प्रभारी राहुल गुप्ता, विनोद यादव, पवन गुप्ता, गणेश यादव, राजवीर यादव, संजीव चतुर्वेदी, सर्वेश गुप्ता, श्याममोहन गुप्ता, शारदा प्रसाद गुप्ता, विनय पांडेय, उमाकांत श्रीवास्तव, श्याममोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरीमोहन राजपूत, पवन गुप्ता, प्रहलाद शर्मा, बलवीर सिंह यादव, आनंद गुप्ता, अनिल माथुर, गोपाल गुप्ता, श्रीनारायन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed