{"_id":"5ebc13e38ebc3e90a6541d9c","slug":"seven-people-quarantine-on-the-information-of-neighbors-etawha-news-knp5599607119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों की सूचना पर पांच लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों की सूचना पर पांच लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
चोरी छिपे पांच लोग शहर पहुंच गए तो मोहल्ले के लोगों ने कोरोना कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
इस पर डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और सभी की जांच की। घर में मौजूद सात लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। जसवंतनगर में एसडीएम ने 18 लोगों को क्वारंटीन किया।
शहर के मोहल्ला विकास कालोनी में बुधवार सुबह पांच लोग चोरी छिपे पहुंचे। ये लोग फरीदाबाद से लौटे हैं। जागरूक पड़ोसियों ने कंट्रोल रूप में फोन कर बाहर से पांच लोगों आने की सूचना दे दी।
कुछ ही देर में डॉ. अवधेश यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गए। डॉक्टर ने बाहर से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
इसके बाद घर पर लाल नोटिस लगाकर घर के सभी सात सदस्यों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। बाहर निकलने पर मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत भी दी है।
इसी तरह जसवंतनगर ब्लॉक के गांव नगला तौर में करीब 18 लोग मुंबई, दिल्ली आदि से ट्रक के जरिये पहुंचे।
ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक सुशील कुमार आयुष विभाग के डॉक्टर आशीष व टीम के साथ गांव पहुंचे। बाहर से आए सभी लोगों की जांच की। साथ ही सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया।