फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven people, including four women, were injured in road accidents.

Etawah News: सड़क हादसों में ऑटो सवार चार महिलाओं समेत सात घायल

Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including four women, were injured in road accidents.
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-फर्रुखाबाद सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क हादसों में ऑटो सवार चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना चौबिया कस्बा के फर्रुखाबाद मार्ग पर हुई। इसमें ऑटो व बाइक की भिड़ंत में ऑटो सवार रीना, रिंकी, राम मूर्ति, पूनम समेत बाइक सवार मनीष निवासी मऊ कछपुरा थाना बिधूना, औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। टक्कर के बाद ऑटो चालक भाग गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने सभी घायलों को बसरेहर सीएससी भेजा। जहां से बाइक चालक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना एक्सप्रेसवे के सर्विस सड़क चौराहे पर सुबह के समय घटित हुई। इसमें कार व ऑटो की टक्कर से ऑटो चालक बृजेंद्र व उसका भतीजा सूर्यांश निवासी लुखड़िया थाना किशनी, मैनपुरी ऑटो पलटने से घायल हो गए। चाचा भतीजे मिर्च लेकर सब्जी मंडी इटावा आ रहे थे जबकि अगुपुर सड़क से ऊसराहार की तरफ जा कार टक्कर मारकर भाग गया। घायल चाचा-भतीजे को बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed