{"_id":"5ea475ba8ebc3e907149b14c","slug":"seven-people-arrested-for-lockdown-violation-etawha-news-knp5570353166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों से सात लोग गिरफ्तार हुए हैं। बलरई थाना पुलिस ने महामई गांव के मंगलसिंह को गांव के एक ईंट भट्ठे पर घूमते हुए पकड़ा है।
जसवंतनगर पुलिस ने कस्बा के सड़क बाजार निवासी राजेश व चंदन को सरायभूपत रेलवे फाटक के पास, कैस्त गांव के शिवा को उसके मकान के पीछे 10 लीटर कच्ची शराब के साथ, बकेवर पुलिस ने हाफिजनगर के नूरेहसन को ओवरब्रिज भरथना से, ऊसराहार पुलिस ने कस्बा के प्रबल किशोर को मोहरी गांव जाने वाली सड़क से, कोतवाली पुलिस ने पुल कहारान मोहल्ला निवासी राहुल को 21 क्वार्टर देसी शराब के साथ एक दुकान से गिरफ्तार किया है।
भरथना में लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस ने तीन वाहनों का चालान किया। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि मॉस्क न पहनने और बिना वजह घूमने पर मोहल्ला गांधी नगर निवासी पंकज नारायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।