फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven cows died in Etawah's biggest cowshed

इटावा की सबसे बड़ी गोशाला में सात गोवंशों की मौत

Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seven cows died in Etawah's biggest cowshed
बसरेहर (इटावा)। बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत परौली रमाइन की गोशाला में रविवार सुबह सात गोवंशों की मौत हो गई। तीन दिन में गोशाला में 10 गोवंशों की मौत हो चुकी है। 16 अप्रैल को सात गोवंशों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सीडीओ संतोष कुमार राय ने गोशाला में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया था। तब उन्होंने कहा था कि गोवंशी पशुओं की मौत नहीं होनी चाहिए लेकिन पिछले तीन दिन में ही 10 गोवंशों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उनके स्थान पर डॉ. सुनील भटेले गोशाला में गए हैं। उन्हें गोवंशी पशुओं के मरने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

तीन वॅर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की सबसे बड़ी गोशाला को 118 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराकर बनवाया था। उस समय यहां पर एक हजार से अधिक गोवंश थे। कुछ माह पूर्व इस गोशाला से अन्य गोशालाओं में गोवंश भिजवा दिए गए थे। अभी भी यहां पर करीब 500 गोवंशीय मवेशी मौजूद हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed