{"_id":"6521aeca65dc49b8920fa206","slug":"service-road-could-not-be-built-in-10-years-cost-increased-15-times-etawha-news-c-216-1-etw1002-3698-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 10 साल में नहीं बन पाई सर्विस रोड, लागत 15 गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 10 साल में नहीं बन पाई सर्विस रोड, लागत 15 गुना बढ़ी
Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01:::::इकदिल में सर्विस रोड पूरी न होने की बजह से हाईवे पर चढ़ता ऑटो। संवाद
फोटो 02:::::बकेवर में सराय मिट्ठे के पास अधूरी पड़ी सर्विस रोड।संवाद
फोटो 03:::::बृजेंद्र।
फोटो 04:::::अनिल कुमार।
- कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड 2013 में थी 54 करोड़, अब हुई 900 करोड़
- दो महीने में छह की गई जान, सात लोग हो चुके हैं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा सर्विस रोड लोगों की जिंदगियां निगल रहा है। दो माह में हुए चार हादसों में छह लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं सात लोग घायल हो चुके हैं। 10 साल में सर्विस रोड न बनने से अब इसकी कीमत करीब 15 गुना बढ़कर 54 करोड़ से नौ सौ करोड़ हो गई है।
वर्ष 2013 में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे को सिक्सलेन कराया गया था। उस हाईवे तो चौड़ा हो गया, लेकिन मानिकपुर मोड़ से अनंतराम टोल तक कई जगह बीच-बीच में सर्विस रोड नहीं बन सकी थी। अधिकारियों के अनुसार, उस समय किसानों की जमीनों के अधिग्रहण में समस्या की वजह से यह काम अधूरा रह गया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 52 करोड़ रुपये थी। समय बीतने के साथ लागत बढ़ती गई और लगभग 10 साल में 15 गुना से अधिक नौ सौ करोड़ कीमत हो गई है। ऐसे में जहां कई जगह जमीन के विवाद को लेकर अधिकारी पहले से ही परेशान थे, वहीं अब बड़ा बजट हो जाने की वजह से और सिरदर्दी बढ़ गई है। अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दुर्घटना बाहुल्य बना इकदिल का पश्चिमी तिराहा
इकदिल से इटावा की ओर आने के लिए हाईवे को विपरीत दिशा से पार करना राहगीरों की मजबूरी है। पार करते वक्त राहगीर और वाहन चालक, दूसरी ओर से तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। राहगीर राहुल कुमार और पंकज बताते हैं कि पश्चिमी तिराहा से इटावा की तरफ जाने पर विपरीत दिशा का सर्विस रोड अधूरा पड़ा है। गुरुवार को अधूरे सर्विस रोड के कारण हुए हादसे में दो की मौत हो गई थी।
सर्विस रोड बना चकरोड
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बकेवर और सरायमिठ्ठे के सर्विस रोड भी अधूरे पड़े हैं। इटावा से बकेवर जाने पर सरायमिठ्ठे के पास सर्विस रोड अधूरी होने के साथ-साथ जर्जर भी है यही हालात विपरीत दिशा की भी है। बकेवर कस्बे से इटावा जाने पर रजवाह से 100 मीटर आगे बढ़ने पर एजेंसी के पास से सर्विस रोड चकरोड बन गई है। उधर, महेवा क्षेत्र के उझियानी के दोनों ओर सर्विस रोड अधूरी पड़ी है। इटावा से महेवा जाने पर नगला चंदी से रजपुरा तक एवं महेवा से इटावा जाने पर भट्टा से तालाब के सामने तक सर्विस रोड अधूरी पड़ी है। इन दाेनों मार्गो पर हादसे होते रहे हैं।
बोले राहगीर
- कल्यानपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सर्विस रोड के पूरे न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। सर्विस रोड के निर्माण को जल्दी ही पूर्ण करवाना चाहिए।
- सर्विस रोड के नजदीक दुकान किए बृजेंद्र ने बताया कि वह आए दिन होने वाले हादसों को देखते रहते हैं। हादसों में राहगीरों की लापरवाही के साथ-साथ सर्विस रोड का भी अहम रोल है।
-- -- -- -- -- -- -
दो महीने में यह हुए हादसे
- 30 अगस्त को गांव फूफई के रहने वाले बुजुर्ग पंचम सिंह को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
- अगस्त माह में बिहार जिला सहरसा थाना चिमरी, गांव सरोजा के रहने वाले भलटू पासवान को इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनको टक्कर मार दी थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।
- 17 सितंबर को पिलखर नहर पुल के पास ऑटो पकड़ने के लिए हाईवे रोड पार करने के लिए खड़े थे। इटावा की तरफ से बकेवर की ओर जा रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तीन को रौंद दिया। विमला घायल हो गई और बेटी रिया, बेटा देव दोनों भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई।
- गुरुवार को सड़क हादसे में एक बालिका समेत दोे लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
वर्जन
एनएचएआई के डीजीएम सत्यवीर सिंह ने बताया कि सर्विस रोड को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन के अधिग्रहण की वजह से समस्या आ रही थी। अब बजट भी बढ़ गया है। जल्द अधूरे पड़े सर्विस रोड को पूरा किया जाएगा।