फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Server stalled, patients' heartbeat fast

Etawah News: सर्वर ठप, मरीजों की धड़कनें तेज

Wed, 19 Jul 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Server stalled, patients' heartbeat fast
फोटो 24::::काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन



सर्वर ठप, मरीजों की धड़कनें तेज
क्रासर
- पर्चा कांउटर में ढाई घंटे तक नहीं चला सर्वर, उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए लाइन में लगे मरीज


संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बीते दो तीन दिनों से इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से इमरजेंसी ट्रामा सेंटर एवं ओपीडी पर्चा काउंटर पर इलाज के लिए पर्चा बनवाने पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उमस भरी गर्मी में कुछ मरीजों की हालत तक खराब हो गई। ढाई घंटे बाद सर्वर चालू होने पर मरीजों के पर्चे बनने शुरू हो सके।

विश्वविद्यालय की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की काफी भीड़ थी। पर्चा काउंटर से लेकर अंदर ओपीडी के कमरों में व बिलिंग काउंटर पर काफी मरीज मौजूद थे। तभी सुबह करीब नौ बजे के बाद पर्चा काउंटर का सर्वर अचानक ठप हो गया। एक घंटे तक सर्वर न आने पर मरीज व उनके साथ आए तीमारदार परेशान होने गए। पूछने पर कोई भी स्टाफ सही जवाब नहीं दे रहा था। मरीज व तीमारदार बैठने की जगह ढूंढ कर वहीं पर बैठ गए। तभी पर्चा काउंटर के पास बैठे दो मरीजों की तबीयत खराब होने लगी। तीमारदारों ने उन्हें वहां से उठाकर स्टाफ को सूचना दी। बाकी अन्य मरीज और तीमारदार लाइन में लगकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे ढाई घंटे बादयानी दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर आया तो पर्ची बनने शुरू हुए जिसके बाद मरीजों को इलाज मिल सका। मालूम हो यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद के आलवा करीब दस जनपदों से मरीज इलाज कराने के लिए हर रोज ओपीडी एवं इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में आते हैं। सर्वर खराब होने से घंटों के हिसाब से मरीज व उनके तीमारदार परेशान हुए हैं। यह एक दिन की समस्या नहीं है यहां पिछले तीन दिनों से लगातार सर्वर की समस्या आ रही है। पर्चा काउंटर की संख्या भी कम होने के कारण हर रोज पर्चा बनवाने के लिए घंटों के हिसाब से लाइन में लगना पड़ता है। कई बार मरीज आपस में झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। यही हाल इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में जहां पर चाहे जीरो बिलिंग काउंटर हो या आयुष्मान, यहां फाइल बनवाने का काउंटर हो हर जगह लाइन में लगे मरीजीबा तीमारदार परेशान होते ही नजर आए। औरैया जिले के बेगमपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि करीब नौ बजे यहां पर पर्चा बनवाने के लिए काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। जब नंबर आने को हुआ तो सर्वर बंद हो गया। दो घंटे तक सर्वर नहीं आने पर काफी दिक्कत हुई। मैनपुरी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि दिल में दिक्कत होने पर ओपीडी पहुंचे, लेकिन सर्वर न आने से इलाज मिल पाना काफी मुश्किल हो गया। अस्पताल कर्मी ठीक से जवाब तक नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन



---------------------



वर्जन
- विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रभात सिंह का कहना है कि सर्वर की समस्या आ रही है। जरा सा लोड पड़ने पर सर्वर डाउन हो जाती है। इसकी वजह से समस्या आ रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही नई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed