{"_id":"64973afc15d1fcfe480ca374","slug":"senior-players-won-the-hockey-match-by-3-0-etawha-news-c-12-1-303259-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वरिष्ठ खिलाड़ियों ने 3-0 से जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वरिष्ठ खिलाड़ियों ने 3-0 से जीता हॉकी मैच
Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
इटावा। विश्व ओलंपिक दिवस पर कई साल पहले हॉकी अभ्यास छोड़ चुके वरिष्ठ खिलाड़ियों का वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों से मुकाबला कराया गया। इसमें वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव के बल पर 3-0 से मैच को जीत लिया।
शहर के ज्योतिबा फुले स्टेडियम में मैच का आयोजन शनिवार को किया गया। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों ने जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को 3-0 से मात दी। मैच का पहला गोल 5वें मिनट में विवेक श्रीवास्तव ने मारकर जीत की नींव रखी। दूसरा गोल 15वें मिनट में मोहम्मद फारिक ने एवं तीसरा गोल वरिष्ठ खिलाड़ी मजहर आदिल ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका इस्लामिया इंटर कॉलेज के खेल प्रशिक्षक नाजिश इकबाल एवं योगेश ने निभाई।
मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृपानंद बाजपेई ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हॉकी खिलाड़ी एडवोकेट शिवम तिवारी ने दो राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी कीर्ति भदौरिया और अलका सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कप्तान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सनी वर्मा को विजेता ट्रॉफी सोमनाथ वर्मा ने प्रदान की। वही उपविजेता ट्रॉफी वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी गौरव वर्मा ने दी।
विज्ञापन
संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक अतीक अहमद ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी परमजीत सिंह और साईं कोच प्रखर पटेल एवं कोच पवन आदि मौजूद रहे।