Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Self-assessment from November 16; submit details online.

Etawah News: स्व-गणना 16 नवंबर से, ऑनलाइन भरें ब्योरा

Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Self-assessment from November 16; submit details online.
इटावा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसमें डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 16 नवंबर से स्व-गणना होगी। इसके तहत सभी को ऑनलाइन ब्योरा भरना होगा।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। डीएम ने आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को अभियान में शामिल करना है। विभागीय अधिकारियों को अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलेगा। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के बाद मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी उन्हें दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गणना का दूसरा चरण
स्व-गणना अभियान के बाद जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। यह एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रगणकों को सहयोग देने के निर्देश दिए। लोगों को सही जानकारी देकर जनगणना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed