{"_id":"74d5913425d9112e624dfd8d8983a732","slug":"seeds-stores-charge-released-from-the-clutches-of-kidnappers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे बीज भंडार प्रभारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे बीज भंडार प्रभारी
अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई हफ्ते पहले अपहृत हुए राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी कृष्ण मुरारी यादव को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शुक्रवार देर रात वह गदोखर चौराहे के पास पुलिस को खड़े मिले। बदहवास कृषि बीज भंडार प्रभारी का पुलिस ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन
जसवंतनगर विकास खंड परिसर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी कृष्ण मुरारी यादव 30 दिसंबर की शाम को कार्यालय से अपने घर ग्राम मनौना थाना करहल जिला मैनपुरी बाइक से जा रहे थे। घर जाते समय बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। उनकी बाइक हाईवे पर राहुल कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी मिली थी।
विज्ञापन
अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे, एसएसआई ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे। गदोखर चौराहे के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति मदद मांगते दिखाई दिया। पुलिस ने जीप रोकी तो पता चला की वह अपहृत बीज भंडार प्रभारी कृष्ण मुरारी यादव हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सीएचसी जसवंतनगर में उनका मेडिकल कराया। कृष्ण मुरारी के मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। जिला अस्पताल में जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अपहृत भंडार प्रभारी के बरामद होने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है।
अपहरण किसने किया, क्यों किया, पता नहीं
इटावा। बदमाशों के चंगुल से छूटे बीज भंडार प्रभारी कृष्ण मुरारी यादव ने बताया कि जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में बाइक पर सवार लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन कार में डालकर ले गए थे। अपहरण करने वाले कौन थे, अपहरण क्यों किया, इस बारे में बीज भंडार प्रभारी ने कोई जानकारी नहीं दी।
कृष्ण मुरारी ने बताया कि तबियत खराब होने पर अपहरणकर्ता उसे दवा दिलाने के लिए रात को बाइक से ले जा रहे थे। गश्ती पुलिस को देखकर बदमाश उन्हें गदोखर चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। कृष्ण मुरारी ने बताया कि बदमाशाें ने उनकी आंखों में पट्टी बांधी थी। बदमाश रोजाना उनके साथ मारपीट करते थे।
दिन में एक बार खाना देते थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि बदमाशों ने उनका अपहरण किस उद्देश्य से किया था। बदमाशों ने उससे कभी फिरौती के बारे में भी बात नहीं की। खाना न मिलने व मारपीट के कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
सीओ जसवंतनगर विनय चौहान ने बताया कि पुलिस कृष्ण मुरारी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगा कि उसका अपहरण किस उद्देश्य से किया गया है। इसमें कौन लोग शामिल थे।