{"_id":"6067247e8ebc3ee61e7ce650","slug":"security-of-ballots-water-and-electricity-system-seen-etawha-news-knp6210817153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटिकाओं की सुरक्षा और पानी बिजली व्यवस्था देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटिकाओं की सुरक्षा और पानी बिजली व्यवस्था देखी
विज्ञापन
फोटो संख्या 09- जसवंतनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव हेतु मतगणना स्थल बनाने के लि
- फोटो : ETAWHA
पंचायत चुनावों के लिए संभावित मतगणना स्थल और मतदान केंद्रों का डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण किया।
जसवंतनगर में शुक्रवार को डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह नगर में स्थित जीजीआईसी, ब्लॉक, तहसील परिसर में संभावित मतगणना स्थल पहुंचे। वहां मतपेटियों की सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
दोनों अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के ठहराव स्थल व मतपेटियों को रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, केंद्र तक जाने वाली सड़क, शौचालय, इंटरनेट आदि की व्यवस्था की पड़ताल की।
मतदान कार्मिकों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, मेज, पंखे व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
भरथना कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने पाली खुर्द, साम्हों, वैशोली भानपुर, सहजपुर, ज्ञानपुर आदि गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का स्थलीय मुआयना किया।
विज्ञापन
जनता डिग्री कॉलेज बकेवर में मतगणना केंद्र बनाए जाने को लेकर डीएम व एसएसपी ने कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने मतगणना के लिए टेबल लगाने, मतपेटिकाओं के रखने के स्थान प्रेक्षक के बैठने के लिए स्थान के संबंध में जानकारी ली। उदी में एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने थाना बढ़पुरा का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह को बूथ स्थल चेकिंग, गांव- गांव भ्रमण करने के साथ असलाह, जमा कराने व 107/16 पाबंद कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआई बृजेश कुमार सिंह, उदी चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, एसआई राजीव कुमार मौजूद रहे।