फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scooter killed in accident, wife serious

हादसे में स्कूटी सवार की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 03 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 03 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scooter killed in accident, wife serious
बकेवर में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बकेवर।थाना क्षेत्र के सराय नौधना के सामने सिक्सलेन हाईवे पर शनिवार को स्कूटी सवार दंपति को कार ने रौंद दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दूज पर अपने भाई को तिलक करने जा रही थी।औरैया के परिहार टोला निवासी संजय कुमार (46) पुत्र रमेश चंद्र अपनी पत्नी सीमा के साथ स्कूटी से बकेवर के सराय नौधना स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। गांव के सामने हाईवे पर औरैया की ओर से ही आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। संजय हेलमेट पहने थे। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी छिटक कर दूर जा गिरा। संजय अपनी स्कूटी से कई फुट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे संजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होेने पर उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। सीमा बोल नहीं पा रही है। मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सीमा होली की दूज पर अपने भाई संत कुमार तिवारी को टीका करने आ रही थी। सीमा की मां मौहरश्री की करीब 20 दिन पहले मौत हुई थी। पुलिस ने कार व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। कार चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed