{"_id":"3ba52f39f3d43f639d8f50ae0da226cb","slug":"scientists-and-researchers-will-be-deputed-in-saifai-abroad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक व शोधकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक व शोधकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई में रिम्स के आडीटोरियम हाल में दो व तीन फरवरी को वेटलैंड दिवस पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन कंजरवेशन आफ वेटलेंड एंड सारस का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिक, टूरिस्ट लेखक, पक्षी फोटोग्राफर, एक्सपर्ट, शोधकर्ता हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सारस पक्षी के जीवन रहस्यों को उजागर करने वाली पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। सैफई में होने वाली वेटलेंड व सारस पर कान्फ्रेंस वन विभाग की पहली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस होगी, जिसे यूपी स्टेट सारस क्रेन कंजरवेशन सोसायटी, इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन वबॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य वेटलेंड क्षेत्रों व सारस प्रजाति के पक्षी को संरक्षण देकर इनक ी संख्या बढ़ाना है। पहले दिन दो फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद देश विदेश के विद्वान इस बिंदु पर अपने अपने विचार व सुझाव रखेंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन तीन फरवरी तक यह विचार विमर्श जारी रहेगा और चार फरवरी को विद्वान मैनपुरी के कटरा समान वर्ड सेंचुरी का भ्रमण करेंगे। इस कांफ्रेंस में देश के सभी प्रदेशों के मुख्य वन्यजीव संरक्षकों व शोधकर्ताओं के अलावा आस्ट्रेलिया, अमेरिका, म्यानमार, नेपाल, कम्बोडिया व ब्रिटेन के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस संबंध में डीएफओ कन्हैया पटेल ने कहा है कि कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से की जा रही हैं।