{"_id":"627415c9ade0cc43427c4759","slug":"scientific-religion-will-be-based-on-truth-love-non-violence-etawah-news-knp6951114134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य प्रेम अहिंसा पर आधारित होगा वैज्ञानिक धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य प्रेम अहिंसा पर आधारित होगा वैज्ञानिक धर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। वैज्ञानिक धर्म की केंद्रीय कमेटी की एक आवश्यक बैठक मानिकपुर रोड इटावा स्थित कार्यालय पर हुई । ऑक्सीजन बचाओ अभियान और सौ साल तक स्वस्थ रहने के संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अधिक से अधिक सदस्य बनाकर एक धर्म, एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लिया गया, जिसमें सत्य प्रेम अहिंसा का समावेश हो। किसी में भी हिंसा या अपराध की भावना न हो।
वैज्ञानिक धर्म के के प्रदेश प्रचारक डॉ. लालता प्रसाद वैज्ञानिक ने बताया कि 15 जून को जीवनसाथी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 जोड़े सम्मानित होंगे। जून के अंत में ऋषिकेश में 100 वर्ष तक स्वस्थ रहने एवं ऑक्सीजन बचाओ अभियान का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सचेतक सोबरन सिंह कुशवाहा ने कहा की वैज्ञानिक धर्म संसार का पहला धर्म है जो अंधविश्वास ढोंग पाखंड भूत प्रेत आदमी विश्वास नहीं रखता है । केवल विज्ञान और तर्क पर विश्वास करता है। वैज्ञानिक धर्म की मुख्य विचार धारा प्रेम सत्य अहिंसा पर आधारित है। बैठक में पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार आजाद, लालाराम राजपूत, आनंदकुमार, ऊषा देवी ने विचार रखे।