{"_id":"618ffdea4335ac7bff3c02ba","slug":"school-of-fun-with-jalebi-race-etawah-news-knp6637954119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेबी दौड़ संग मस्ती की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेबी दौड़ संग मस्ती की पाठशाला
विज्ञापन
इटावा/भरथना/बकेवर। जिले के विद्यालयों में शनिवार को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े पहलुओं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जाना।
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बच्चों को नेहरू का जीवन परिचय और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के पीछे त्याग, बलिदान और आजादी की लड़ाई में योगदान को बताया।
नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों के लिए जलेबी रेस का आयोजन किया गया। कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने स्पून एवं लेमन रेस में हिस्सा लिया। कक्षा तीन एवं चार के बच्चों ने शूज एंड सॉक्स रेस की।
विज्ञापन
कक्षा पांच के बच्चों ने फ्रॉग जंप रेस की। कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने चित्रकला कर एवं कक्षा 9 से 12 के बच्चों ने निबंध लेखन कर बाल दिवस को मनाया। मुख्य अतिथि एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव ने उत्साहवर्धन किया।
नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व मुख्य सलाहकार डॉ. श्वेता तिवारी ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।
शिक्षक तेजस्वी दीक्षित, कृष्ण प्रताप और दीप्ती अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आकर्षण शिक्षकों की मस्ती की पाठशाला प्रस्तुति रही। इसके बाद इंटर हाउस कबड्डी में करेज हाउस प्रथम और फेथ हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भरथना के एमएसके इंटरनेशनल स्कूल व एमएसके पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ आदि में भाग लिया। कुर्सी दौड़ में मेघा विजेता रहीं।
कक्षा एक की दौड़ में मयंक प्रथम, आयुष द्वितीय, आयुष कश्यप तृतीय, दो में शिवा प्रथम, अरुण द्वितीय, प्रिंस तृतीय, कक्षा तीन में आर्यन प्रथम, राम मोहन द्वितीय और उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
प्रबंधक एमएस कुशवाह, निदेशक प्रबल प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, कोआर्डिनेटर रोहित कुमार, अमित भदौरिया ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विक्टर पब्लिक इंटर कालेज में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने चना, नमकीन, पेस्ट्री आदि के स्टाल लगाए। प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी, प्रबंधक रोहन सिंह आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
बकेवर के लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। प्रबंधक पप्पन जी, प्रधानाचार्य अवलेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अशोका हाउस को नगद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, शशांक चौहान, अंशु दीक्षित, रितू शुक्ला, शीराज हुसैन, शाहिद, आकाश त्रिपाठी, अमित, बालमुकुंद, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।