फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   school

विद्यालय निर्माण की जगह को लेकर उपजा विवाद

Tue, 09 Feb 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
school
फोटो संख्या 14- सराय मिट्ठे में मौका मुआयना करने पहुंची एसडीएम नम्रता सिंह - फोटो : ETAWHA
ग्राम सरायमिट्ठे में प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे स्कूल के निर्माण को विवाद के बाद रुकवा दिया गया। मंगलवार को एसडीएम भरथना नम्रता सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विवाद जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

बकेवर क्षेत्र के ग्राम सरायमिट्ठे में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिक्सलेन हाईवे से ठीक सटे हुए बने हैं। जिसके चलते बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की मांग पर गांव के अंदर नए विद्यालय भवन बनवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक महेवा के अधिकारियों ने गांव के अंदर पड़ी ग्राम पंचायत की आबादी की जगह पर अधिकारियों के अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। मंगलवार को गांव के कुछ लोग जगह पर स्कूल का निर्माण कराने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव के पश्चिम साइड में पड़ी ग्राम पंचायत की सामान्य आबादी की जगह पर बनवाने के लिए मांग की। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने सीडीओ से लेकर एसडीएम व तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिए।

एसडीएम भरथना नम्रता सिंह ने दोनों जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार गांव में दो जातियों के लोग रहते हैं। जो आबादी के पास ही स्कूल बनवाने चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed