{"_id":"c985401235db76e0eb73d8e3823796e3","slug":"school-bus-truck-collision-killed-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार (इटावा)। स्कूल से बच्चे लेकर लौट रही बस में तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस गड्ढे में जा गिरी जिससे बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। बस में बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां पहुंचे। कई अभिभावक भी दौड़े दौड़े पहुंच गए। सभी ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ऊसराहार भरथना मार्ग पर शुक्रवार को होली प्वाइंट विद्यालय भरथना से छुट्टी के बाद मिनी बस बच्चों को लेकर जा रही थी। लगभग साढ़े तीन बजे बस ऊसराहार-भरथना मार्ग पर पुरहा पुल के पास पहुंची। उसी समय सामने से आ रहे तेज गति से ट्रक ने असंतुलित होकर सीधी सामने टक्कर मार दी जिससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बताया जाता है बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे जिनमें सचिन निवासी शेखूपुर अंकित एवं कुनाल निवासी भरतिया घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
घटना की खबर सुनकर क्षेत्र में कोहराम मच गया । तमाम अभिभावक मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर ऊसराहार एसओ जेपी यादव भी मौके पर पहुंच गए। तब तक ट्रक का चालक भी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा। लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इसी दौरान जिस समय सभी लोग बच्चो को बस से बाहर निकालने मे लगे थे। उसी समय एक व्यक्ति ट्रक में लदी सरिया चुराने में लग गया जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया सभी बच्चों को सकुशल बस से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन