फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   school boundry wall fell due to tank

Etawah News: टंकी निर्माण के लिए स्कूल की चहारदीवारी तोड़ी, हंगामा

Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
school boundry wall fell due to tank
बसरेहर। गांव राजपुरा तोताराम में टंकी का निर्माण कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना निर्माण के मामले की एसडीएम और बीईओ से शिकायत की गई। इस पर काम रुकवाकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मंगलवार रात करीब आठ बजे जेसीबी से स्कूल की चहारदीवारी तुड़वा दी और मलबा भरकर दूसरी जगह ले जाने लगा। राहुल, योगेश, रामाधार आदि ग्रामीणों का का कहना है कि स्कूल की भूमि पर टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। चहारदीवारी टूटने से बच्चे असुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक ऊषा देवी ने बताया कि शिक्षा विभाग की बिना अनुमति के टंकी बनवाई जा रही है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करके काम रुकवाया है। बुधवार को बीईओ प्रवीण कुमार ने जांच की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की सुरक्षित जमीन पड़ी है। इस पर बिना अनुमति के दीवार तोड़कर टंकी का कार्य कराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की ओर से प्रधानाध्यापक को धमकाने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। नायब तहसीलदार प्रीति सिंह ने बताया की एसडीएम सदर से शिकायत की गई है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जल निगम ने टंकी के निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से अनुमति नहीं ली है। विद्यालय परिसर में निर्माण कैसे कर हो रहा था, उसकी जांच कराकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed