{"_id":"da5988c0cd7ba1453cafaf31e2ea811f","slug":"scholarships-were-passing-year-wait-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के इंतजार में गुजर गया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के इंतजार में गुजर गया साल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी टेंपल के आधा सैकड़ा से अधिक स्टूडेंट्स की शिकायत है कि छात्रवृत्ति के इंतजार में उनका साल गुजर गया लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने बताया कि साल गुजर जाने के बाद भी उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है और कालेज प्रशासन की ओर से लगातार उन पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने डीएम से मामले में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
छात्र मनोज कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि शून्य बैलेंस/पेमेंट सीट पर उन्होंने बीएड में प्रवेश लिया था। शुल्क की प्रतिपूर्ति शासन छात्रवृत्ति के रूप में करता है लेकिन शासन से छात्रवृत्ति आज तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
कई बार समाज कल्याण अधिकारी से भी संपर्क किया जा चुका है लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कालेज प्रशासन लगातार शुल्क के लिए दबाव बना रहा है जबकि हम लोगाें के परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि शुल्क जमा कर सकें। छात्रों का कहना है कि समाज कल्याण विभाग से भी प्राचार्य को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
ज्ञापन देने वाले बीएड के छात्रों में धीरज कुमार, सुनील कुमार, मोहम्मद उस्मान खां, विकास कुमार, नेहा वर्मा, लता देवी, अनामिका भदौरिया, सोनिया शाक्य, उपेंद्र कुमार, नीतूसिंह, हरी बाबू, राजन त्रिपाठी, राधा कुमारी ,सोनम, शिल्पी गौतम आदि शामिल हैं।