फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scheduled Tribe women seat reserved in Bakewar, Lakhna unreserved and Ikdil Nagar Panchayat

Etawah News: बकेवर, लखना अनारक्षित और इकदिल नगर पंचायत में अनसूचित जनजाति महिला सीट आरक्षित

Fri, 31 Mar 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Tribe women seat reserved in Bakewar, Lakhna unreserved and Ikdil Nagar Panchayat
खबर-2
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को शासन ने संशोधित करके आरक्षण सूची की जारी
- दिसंबर में जारी हुआ तीनों सीटों का आरक्षण बदला गया
कॉमन इंट्रो
बकेवर/इकदिल। नगर निकाय चुनाव के लिए शासन की ओर से बृहस्पतिवार को संशोधित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसमें नगर पंचायतों की तीनों सीटों के आरक्षण में बदलाव किया है। दो सीटों को अनारक्षित तो एक को एससी महिला सीट आरक्षित करके सबका गणित पलट दिया है।

बकेवर में एससी के बाद अब सामान्य दावेदार को मौका
2017 में बकेवर नगर पंचायत में अनुसूचित जाति के लिए चेयरमैन की सीट आरक्षित की गई थी। दिसंबर में जारी की गई अधिसूचना में यह सीट अनुसूचित जनजाति महिला कर दी गई थी। यह प्रदेश की इकलौती इस आरक्षण की सीट थी, जबकि यहां एक भी एसटी मतदाता नहीं है। इस पर करीब चार लोगों की ओर से आपत्ति भी लगाई गई थी। फिर एक बार पूरे प्रदेश की संशोधित आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें सीट अनारक्षित होने से इस वर्ग के लोगों को भी किस्मत आजमाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

-------------------
लखना में दोबारा किस्मत आजमा सकेंगे सामान्य वर्ग के लोग
2017 में भी लखना की सीट अनारक्षित थी। दिसंबर में जारी की गई अधिसूचना में लखना नगर पंचायत की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई थी। बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव को लेकर पुन: जारी किए गए आरक्षण में लखना नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित कर दिया गया है। इससे नगर पंचायत के सामान्य वर्ग के दावेदारों में दोबारा मौका मिलने की वजह से खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिसूचना जारी होते ही सभी दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इकदिल में एससी महिला बनेंगी चेयरमैन इकदिल नगर पंचायत में 2017 में बीस साल बाद सीट अनारक्षित हुई थी। इससे सामान्य वर्ग के दावेदारों को भी मौका मिला था। इससे पहले 20 साल तक अनुसूचित जाति का इस सीट पर आरक्षण रहा है। दिसंबर में जारी किए गए आरक्षण में इस सीट पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया था। बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में इसमें बदलाव करके इस सीट को अनुसूचित जाति महिला कर दिया गया है। इससे इस बार अनुसूचित जाति की महिला को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
निकाय का नाम आरक्षण
इटावा सामान्य महिला
जसवंतनगर अनुसूचित जाति
भरथना पिछड़ा वर्ग
बकेवर सामान्य
लखना सामान्य
इकदिल अनुसूचित जनजाति महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed