फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   scam

लोहिया आवास पाने वालों को दे दिए प्रधानमंत्री योजना के आवास

Fri, 13 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
scam
इटावा। कृपालपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन लोगों को भी दे दिया गया जिनको लोहिया आवास का लाभ मिल चुका है। विधायक की सिफारिश पर हुई जांच में 7.20 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई है। अब सीडीओ ने रिकवरी की संस्तुति के लिए जांच रिपोर्ट डीएम जेबी सिंह को भेज दी है।
विज्ञापन

गांव कृपालपुर निवासी अनिल कुमार ने सदर विधायक से गांव में आवास आवंटन और शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 17 अगस्त को सीडीओ से जांच कराने को कहा था। सीडीओ ने उपायुक्त स्वत: रोजगार और सहायक अभियंता डीआरडीए से जांच कराई। इसमें कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

गांव की लौंगश्री पत्नी रमेश को 2016-17 लोहिया आवास दिया गया था। दोबारा उन्हें सुधा पत्नी रमेश के नाम से प्रधानमंत्री आवास भी दे दिया गया। इसी तरह कैलाश पुत्र मुरली की पत्नी कपुरी को लोहिया आवास मिल चुका है। उनकी ही आईडी पर कैलाश को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दे दिया गया। इस बार कैलाश के पिता का नाम सुरेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया आवास लाभार्थी बसंती पत्नी सूबेदार को भी दुर्गावती के नाम से दोबारा प्रधानमंत्री योजना आवास के तहत आवंटन कर दिया गया। इसी तरह लोहिया आवास पा चुकीं आशा को जावित्री, उमा देवी को जावित्री और राजकुमारी को क्रांति के नाम से प्रधानमंत्री योजना के आवास मिल गए।
गांव के बलवंत के परिवार में विद्यावती पत्नी बलवंत, मीरा देवी पत्नी बाबूराम, शंकरी देवी पत्नी ओमकार को आवास का लाभ दिया गया। बलवंत का आवास पहले से पक्का बना है। इसी तरह मुरली के परिवार में विमला पत्नी रामवीर, मीरा देवी पत्नी अविरल और कपूरी देवी पत्नी कैलाश को भी आवास दिए गए।
पिता और पुत्र भूरे सिह व चंदा सिंह को भी अलग-अलग आवास आवंटित कर दिए गए। दोनों किस्त निकलने के बावजूद बड़ी संख्या में आवास अधूरे भी मिले। गांव को मिले 36 शौचालयों में कई अधूरे मिले।

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि आवास और शौचालय निर्माण में करीब 7.20 लाख की अनियमितता की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी जेबी सिंह को भेज दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed