फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Savin Hill Topper in Science

विज्ञान प्रदर्शनी में सेविन हिल्स अव्वल

Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Savin Hill Topper in Science
सिटी मजिस्ट्रेट को प्रतीक चिंह देते प्रबंधक बीरू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया महिला महाविद्यालय कामेत में विज्ञान मेला का समापन हुआ। समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने आधुनिक परिदृश्य में विशेष उपयोगी माडल प्रस्तुत किए। पांच दिन तक चले ज्ञान विकास, वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले जनपद के विभिन्न स्कूलों में सेविन हिल्स प्रथम स्थान पर तथा ब्लू वर्ड  द्वितीय तथा पुलिस मार्डन स्कूल के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इटावा-भिंड मार्ग पर कामेत में स्थित इस महाविद्यालय में चल रह ेविज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमीनार में जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। चित्रकला, निबंध लेखन, साइंस, क्विज, विज्ञान मॉडल तथा नुक्कड़ नाटक, आदि प्रोग्रामों में अनूठी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन


 छात्र-छात्राओं के पुरस्कृत किए गए माडल, जिसमें एयरगन प्लास्टिक की बोतलों से, अवशेष भोजन से गैस प्लांट तथा स्मार्ट विलिज के आकर्षक एवं दैनिक उपयोगी नमूनों को देखकर सलाह दी कि वह इनका उपयोग घरों में करें। इस मौके पर नारायण कालेज के प्रधानाचार्य पीएन अग्निहोत्री, ब्लूवर्ड के एसएस तिवारी, सेविन हिल्स के डॉ. कैलाश चंद्र यादव, पुलिस मार्डन के अभिषेक सक्सेना अपने प्रतिभागी छात्रों के साथ मौजूद रहे। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक गोपाल भगत ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सोच पर अपनी राय दी। महाविद्यालय के प्रबंधक वीरभान सिंह भदौरिया ने उपस्थितजनों का आभार जताया।इस मौके पर सीडीओ पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह, एसडीएम सुभाष प्रजापति, इंजी विपुल तिवारी व संयोजक मंडल ने मां सरस्वती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed