फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sapa workers will attend cm rath yatra

सीएम की रथ यात्रा में जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

Tue, 01 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
sapa workers will attend cm rath yatra
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

3 नवंबर को जिले के हजारों कार्यकर्ता लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथ यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल यादव ने मंगलवार को ये जानकारी दी। बताया कि साथी नौजवान 2 नवंबर की रात को ट्रेनों व बसों से रवाना होंगे।

विज्ञापन

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि के आगे अन्य किसी भी दल का नेता नहीं टिक रहा। प्रदेश की जनता सीएम अखिलेश की विकास नीतियों और सुशासन को देखते हुए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब रथ निकालेंगे तो जन सैलाब उनके साथ होगा। इससे विपक्षी दल धराशाई हो जाएंगे। सीएम की विकास से विजय की ओर रथयात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। खासकर नौजवान इस यात्रा पर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह इस यात्रा को यादगार बनाएं। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने भी मुख्यमंत्री की विकास रथ यात्रा में अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सीएम अखिलेश यादव के साथ है। इस यात्रा के माध्यम से सपा की सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed