फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sapa mein hee mahilaon ka sammaan

सपा में ही महिलाओं का सम्मान

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
sapa mein hee mahilaon ka sammaan
इटावा। सपा महिला इकाई की प्रदेश महासचिव अनीता यादव ने कहा कि कांग्रेस की महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा सिर्फ एक दिखावा है। यह सिर्फ एक चुनावी शिगूफा है। महिलाओं का इससे कोई भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सिविल लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। नेताजी मुलायम सिह यादव ने कन्या विद्या धन योजना लागू करके बालिका शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव ने मुख्यमंत्रित्व काल में बालिकाओं को लैपटाप भी बांटे। सपा के अलावा कांग्रेस हो चाहे भाजपा किसी ने बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने तो महिलाओं के साथ योजनाओं के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। उज्ज्वला योजना की हकीकत यह है कि निशुल्क गैस कनेक्शन तो दे दिया, अब सिलिंडर की कीमत इतनी बढ़ा दी कि महिलाओं को फिर से चूल्हे का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कहा कि आज सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही उम्मीद है। आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाएं, किसान, गरीब, बेरोजगार मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे।

इसके बाद भी प्रदेश में विकास दिखाई देगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बाल कल्याण समिति अवध किशोर बाजपेयी, डॉ. संजीव यादव, डॉ. हेमंत यादव, राजेंद्र सिंह भदौरिया, विक्की राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed