{"_id":"5e88bc7d8ebc3e6fd22b3345","slug":"sansad-etawha-news-knp55374628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले- घरों पर रहें, समस्या हो तो करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले- घरों पर रहें, समस्या हो तो करें फोन
विज्ञापन
इटावा। सांसद लॉकडाउन में लोगों से घर में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को राशन और भोजन या कोई अन्य समस्या हो तो उन्हें फोन मोबाइल नंबर 9013180116, 941275008 करें। सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सासंद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन किया है। एक-दूसरे से दूर रहने से कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोका जा सकता है लेकिन कुछ लोग नादानी कर रहे हैं। इसी कारण सैकड़ों पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। औरैया जिले में भी लोग पॉजिटिव निकले हैं। चूंकि औरैया इटावा का करीबी जिला है, इसलिए यहां के लोगों को और सतर्कता बरतने की जरूरत है।
सांसद ने कहा कि लॉकडाउन से कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए मुफ्त राशन, पेंशन और जनधन खाते में सरकार ने पैसा भी भेज दिया है। लोग राशन दुकान, बैंक जाएं लेकिन एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रहें। सांसद ने कहा कि वह सोमवार को इटावा पहुंचेेंगे और तीन दिन तक तीनों तहसील के गांवों में जाकर लोगों जनसमस्याओं की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों से भी गरीबों, मजदूरों आदि के लिए शुरू की गई सुविधाओं की जानकारी करेंगे। सांसद ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को समस्या है तो उन्हें बेेहिचक फान करें। सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। राशन दुकानों से एक-एक कार्डधारक को राशन दिलाया जाएगा।