फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sangam Express passengers Ruckus

संगम एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा

Thu, 05 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 05 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sangam Express passengers Ruckus
पहले से ही घंटों लेट चल रही इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस को
विज्ञापन
भरथना स्टेशन पर लूप लाइन में काफी देर तक खड़े रहने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। पीछे से आने वाली ट्रेनों को पास किए जाने पर यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ते देख स्टेशन अधीक्षक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को रोककर ट्रैफिक कंट्रोलर से बात की और फिर संगम को रवाना किया गया। इलाहाबाद से मेरठ जा रही संगम एक्सप्रेस घंटों लेट होने के बाद सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर भरथना रेलवे स्टेशन पहुंची। संगम को प्लेटफार्म नं चार में लूप लाइन पर खड़ा कर दिया गया।

उसके पीछे आ रही 12259  दुरंतो एक्सप्रेस, 14055 ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस गाड़ियों को पास किया जाने लगा। इन गाड़ियों को गुजरने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। इसके बाद भी संगम एक्सप्रेस को रवाना न किए जाने पर यात्रियों का धैर्य टूट गया। आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए यात्रियों ने 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को रोकने के लिए स्टेशन के समीप काम कर रहे कर्मचारियों की लाल झंडी को लगाकर विरोध किया। हंगामा देख स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने इसकी  सूचना स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह को दी । मौके पर पहुंचे स्टेशन स्टेशन मास्टर ने हंगामा कर रहे यात्रियों को को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोलर से बात करने के बाद क रीब 1:03 घंटे के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को रोककर संगम को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि संगम एक्सप्रेस लेट होने  की वजह से उसमें सवार यात्री आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed