फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sandigdh mout

अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजनों को रोका

Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
sandigdh mout
चकरनगर (इटावा)। थानाक्षेत्र के अंतर्गत कठोरी नगला गांव में शुक्रवार सुबह 85 वर्षीय वृद्ध का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। शव नीचे उतारने के बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोका लिया। पूछताछ की। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कठोरी नगला गांव निवासी रघुवीर सिंह यादव(85) अपने भतीजों के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव गांव के मऊआ के ट्यूबवेल के पीछे नीम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव उतार कर अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव में एक वृद्ध के फांसी लगाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे कंधेसी के रास्ते पुलिस गांव पहुंची तो ट्रैक्टर पर शव ले जाते ग्रामीणों को देखा गया। पुलिस को देख वे शव लेकर जंगल में छुप गए लेकिन ट्रैक्टर मौके पर मिल गया। खोजबीन के बाद शव जंगल में बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों के खिलाफ चुपके से अंतिम संस्कार की तैयारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध ने तीन दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। जानकारी पर परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था, हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उनको घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed