फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Samples of nine food items including milk and gram flour were taken

Etawah News: दूध और बेसन समेत नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Samples of nine food items including milk and gram flour were taken
इटावा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य आपूर्ति टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों से दूध, बेसन समेत नौ नमूने लिए।
विज्ञापन


शहर में टीम ने लोहन्ना चौराहे पर स्थित अनिल कुमार राजपूत की दुकान से बेसन का नमूना लिया। वहीं यहीं के मुकेश कुमार की दुकान से मिश्रित दूध, अजीत सिंह यादव से खोये की बफीर्, वीर प्रताप की दुकान से आटे का नमूना लिया। वहीं जसवंतनगर में एक मिठाई की दुकान से स्पंज रसगुल्ला, टिक्सी मंदिर चौराहा स्थित रामनिवास के यहां से मिश्रित दूध, कालीवाहन मंदिर के पास से अभिलाख सिंह के यहां से भी मिश्रित दूध का नमूना लिया। कुनैया में मोहित यादव की दुकान से दूध का सैंपल लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार, राकेश कुमार, शोभित वर्मा, शैलेंद्र कुमार, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed