{"_id":"5ea475c48ebc3e902744ff91","slug":"sampled-25-samples-of-ward-boy-etawha-news-knp557035889","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए 25 के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए 25 के सैंपल लिए
विज्ञापन
फोटो संख्या 07: बसरेहर के खड़ैता गांव में ग्रामीण का सैंपल
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आगरा में तैनात वार्ड ब्वाय के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद खड़ैता के बाद उसके आसपास के चार गांवों के 470 लोगों की भी शनिवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चारों गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया। साथ ही वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए 25 और लोगों की सैंपलिंग कराई गई।
बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उनवा संतोषनगर के मजरा खड़ैता निवासी 32 वर्षीय युवक आगरा मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय है। वह 10 अप्रैल को गांव आया था और 12 को यहां से वापस गया था। आगरा में एक युवक के संपर्क में आकर वह कोरोना संक्रमित हो गया। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवक के परिवार के चार सदस्यों के शुक्रवार को सैंपल लेने के साथ गांव के 92 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई थी। शनिवार को आसपास के गांव नगला बल्देव, नगला बरी, नगला पुतई तथा नगला बीच में भी स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं।
बसरेहर सीएचसी प्रभारी डा.विकास सचान ने बताया कि खड़ैता में शुक्रवार को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया दिया गया था। शनिवार को आसपास के गांवों के सभी 470 लोगों की स्कीनिंग और छिड़काव कराया गया। खड़ैता में 16, नगला बलदेव में पांच, नगला बरी में 51, नगला पुतई में आठ और नगला बीच में आठ परिवार रहते हैं। शनिवार को वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए 25 और लोगों की सैंपलिंग कराई गई। स्वास्थ्य टीम में डा. ललित वर्मा, डा.यशपाल, सुपर वाइजर प्रमोद कुमार यादव, डा.रवि राजपूत तथा डा.यशपाल के अलावा एएनएम तथा आशा शामिल रहीं।