{"_id":"1f708d3d85f50a6b5062463d9941d702","slug":"sampark-kranti-stopped-the-treatment-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति रोककर मासूम का किया इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति रोककर मासूम का किया इलाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नान स्टाप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुधवार को यात्रा कर रही महिला की मासूम बेटी की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसकी जानकारी टीटी ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
यहां पर डाक्टर ने बच्ची का इलाज किया। 25 मिनट बाद ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। मधेपुरा बिहार निवासी ममता पत्नी सुनील गुप्ता अपनी तीन माह की बेटी और बहन सुलेखा के साथ खगड़िया स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-7 कोच में यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को कानपुर स्टेशन सेट्रेन चलने के बाद उनकी बेटी की तबियत बिगड़ने लगी। ममता ने इसकी जानकारी तुरंत ही ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी। टीटीई ने सूचना टूंडला कंट्रोल को दी। ट्रेन को दोपहर 3:40 बजे इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर रोका गया।
विज्ञापन
रेलवे डाक्टर ने कोच में पहुंचकर मासूम का चेकअप किया और उसे दवाई उपलब्ध कराई। ट्रेन को 4:05 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।