फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sampal,etawah news,blood,first day,265 taken

स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की सीरो सैंपलिग, 750 लोगो लिया जाएगा ब्लड सैंपल

Fri, 04 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
sampal,etawah news,blood,first day,265 taken
बकेवर में महिला का सीरो सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना की तीसरी की आशंका के चलते लोगों की एंटीबाडी की जांच करने के लिए जिले में सीरो सर्वे कराया जा रहा है। इसमें जिले भर से 750 लोगों के रक्त का नमूना (ब्लड सैंपल) लेकर जांच के लिए मेरठ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को 10 टीमों ने 265 लोगों के रक्त का नमूना लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने सीरो सर्वे तीन दिन तक किया जाएगा। शुक्रवार को इटावा शहर के वार्ड नंबर 23 ऊसराअड्डा, वार्ड नंबर 31 फ्रेंडस कालोनी और भरथना नगर के वार्ड नंबर पांच गिरधारीपुरा व वार्ड नंबर 22 ब्रजराजनगर पूर्वी के अलावा महेवा ब्लॉक के धौरखा, ताखा ब्लॉक के बदकन शाहपुर, चकरनगर ब्लॉक के मितरौल, बढ़पुरा ब्लॉक के बाहुरी, बसरेहर ब्लॉक के अकबरपुर, जसवंतनगर ब्लॉक के खेड़ाबुजुर्ग और सैफई ब्लॉक के कांटिहार गांव में 24-24 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इसमें पुरुष, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति का नमूना दो बार लिया गया। बकेवर संवाद न्यूज के अनुसार महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ.गौरव त्रिपाठी ने बताया बिजौली व जगमोहनपुर में भी लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

750 लोगों के लिए जाएंगे नमूने
सीरो सर्वे में 10 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक डाक्टर, लैब टेक्नीशियन समेत चार सदस्य हैं। यह टीमें जिले भर के नगरीय क्षेत्रों और 31 गांवों में 750 लोगों के रक्त के नमूने लेंगी। टीम गांव को चार भागों में बंटेगी। प्रत्येक भाग में दो पुरुष, दो महिलाओं एवं दो बच्चों के रक्त के नमूनेे लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed