{"_id":"60c8d9fd8ebc3e78e8592f10","slug":"salary-etawah-news-200-teacher-order-for-payment-newly-appointed-etawah-news-knp6342443106","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान के आदेश
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को वेतन मिलने का रास्ता हो गया है। सत्यापन न होने की स्थिति में बीएसए कल्पना सिंह ने शपथपत्र लेकर वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। भुगतान के लिए 200 शिक्षकों की सूची वित्त एवं लेखा कार्यालय को भेजी गई है। इसी माह वेतन का भुगतान हो जाएगा।
शिक्षकों को आठ माह से वेतन न मिलने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और वेतन जारी करने के लिए 200 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई।
इनमें 135 ऐसे शिक्षक हैं जिनके स्नातक के प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं हो पाया था। 65 शिक्षकों के हाईस्कूल और इंटर के प्रमाणपत्रों तक का सत्यापन विभाग नहीं करा पाया है।
विज्ञापन
307 शिक्षकों को वेतन जारी हो चुका है। बीएसए ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों से शपथपत्र लेकर वेतन देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।